{"_id":"60d0d1ec8ebc3e325d799005","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd220874467","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से पूर्व स्टॉफ को किया जा रहा प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से पूर्व स्टॉफ को किया जा रहा प्रशिक्षित
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : ??????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी लहर से पूर्व स्टॉफ को किया जा रहा प्रशिक्षित
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्टाफ को तैयार किया जाने लगा है। नोएडा में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
शून्य से 12 वर्ष तक के बच्चों के उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल तैयार कर संसाधनों की व्यवस्था करने में जुट गया है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि नोएडा से प्रशिक्षण लेने के बाद जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
चार चिकित्सक व आठ स्टाफ नर्स को किया गया प्रशिक्षित
तीसरी लहर को लेकर प्रदेश में मात्र दो प्रशिक्षण केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नोएडा स्थित प्रशिक्षण केंद्र से जनपद के दो बाल रोग विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में शासन के निर्देश पर 17 से 19 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चार चिकित्सक और आठ स्टाफ नर्स शामिल रहे।
जनपद में शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मियों को एक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जल्द ही दूसरा चरण शुरू होगा। तीसरी चरण को लेकर आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही सभी केंद्र तैयार कर लिए जाएंगे।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी