फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

1170 में से 1003 गांव कोरोना मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
1170 में से 1003 गांव कोरोना मुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद तेजी से कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। सिर्फ 167 गांवों में संक्रमित हैं और शेष 1003 गांव संक्रमण मुक्त हैं। दूसरी लहर के दौरान नगला आलमपुर और खिदरपुर गांव में लोगों ने सतर्कता बरत महामारी को नहीं घुसने दिया। आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने सभी गांवों में सैंपलिंग कर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया, जिसका काफी प्रभाव पड़ा।
12 में से छह कोविड अस्पतालों में एक भी मरीज नहीं
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जहां सभी कोविड अस्पताल फुल चल रहे थे। वहीं, संक्रमण कम होने पर जनपद के 12 कोविड अस्पताल में से छह कोविड अस्पताल मरीज न होने के चलते खाली हो गए हैं। जबकि, छह कोविड अस्पतालों में मात्र 25 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जबकि, वर्तमान में एक्टिव मरीजों में से 197 होम आइसोलेशन में, 25 कोविड अस्पताल में तो शेष 30 मरीज जनपद के बाहर कोविड अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

बाहरी लोगोें को रोेका, गांव को संक्रमण से बचाया
ऊंचागांव ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला आलमपुर के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी गई। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया था। बाहर से आने वाले ग्रामवासियों को वहां कुछ दिन रखा जाता था। कोई लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें गांव में प्रवेश दिया जाता था। इसके साथ ही लगातार सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैैनिंग का कार्य जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समिति के माध्यम से किया बचाव
जहांगीराबाद ब्लॉक के गांव खिदरपुर के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए गांव में सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैैनिंग कराया गया। गांव में बाहर से कोई नहीं आया इससे काफी राहत मिली। साथ ही निगरानी समिति के माध्यम से भी सभी गांव के लोगों पर नजर रखी गई। किसी को बुखार आदि आया तो डॉक्टर से संपर्क कर घर पर उपचार कराया गया।

इन अस्पतालों में भर्ती हैं मरीज
मरीज की संख्या अस्पताल का नाम
10 कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा
05 यशराज हॉस्पिटल सिकंदराबाद
04 एसएसएमजे खुर्जा चिकित्सालय
02 राना हॉस्पिटल बुलंदशहर
02 नवीन हॉस्पिटल सिकंदराबाद
02 जिला कारागार स्थित कोविड अस्पताल
इनमें नहीं एक भी मरीज
बेड अस्पताल
500 वीआईआईटी
150 मदर टेरेसा औरंगाबाद
100 डिबाई चिकित्सालय
100 लक्ष्मी हॉस्पिटल
50 जेपी चिट्टा हॉस्पिटल
40 विजयश्री हॉस्पिटल स्यान
अब सिर्फ 252 सक्रिय मरीज, सावधानी जरूरी
जिले में बृहस्पतिवार तक कुल 252 मरीज सक्रिय मरीज हैं। जनपद के 1170 गांव कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह मास्क और दो गज की दूरी का पालन करें। सावधानी से ही संक्रमण की चेन को तोडा़ जा सकता है। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed