{"_id":"60b7c7718ebc3eb4f7037147","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2197405124","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 महीने की अपेक्षा अप्रैल-मई में दोगुने मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 महीने की अपेक्षा अप्रैल-मई में दोगुने मिले संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की पहली लहर की अपेक्षा दूसरी लहर में संक्रमित और मौत के केस भी अधिक मिले हैं। अप्रैल और मई माह में मिले संक्रमितों की संख्या पहली लहर की कुल संख्या से दोगुने से अधिक हैं, वहीं संक्रमण से मौत की बात करें तो पहली लहर की अपेक्षा दूसरी लहर में दस फीसदी अधिक मौतें हुई हैं।
अप्रैल और मई माह में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कुल संक्रमित की संख्या में काफी अंतर देखने को मिला है। वहीं, जांच का दायरा बढ़ने से भी संक्रमण में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अप्रैल माह में 88,913 लोगों की जांच में 5.81 फीसदी यानी 5,166 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो वहीं, मई माह में 1,32,243 लोगों की जांच में 6.01 फीसदी यानी 7,956 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहली लहर में 31 मार्च तक कुल 6328 संक्रमित मिले थे, जबकि 94 संक्रमित की मौत हो गई थी, वहीं दूसरी लहर में अप्रैल और मई महीने में कुल 13122 संक्रमित मिले, जो पहली लहर की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। वहीं, संक्रमण से मौत की संख्या भी 117 रही, जो पहली लहर के कुल 11 माह की तुलना में दस फीसदी अधिक है।
कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान 31 मार्च 2021 तक 5,54,441 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 1.1 फीसदी यानी 6,328 लोग संक्रमित मिले। इसके बाद दूसरी लहर शुरू होने के बाद सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी गई। सैंपलिंग की संख्या बढ़ने के साथ जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या में भी वृद्धि हुई। अप्रैल माह में 30 दिन में 88,913 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। इस दौरान 5,166 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जो कुल जांच में 5.81 फीसदी रहा। इसके बाद मई माह में सैंपलिंग की संख्या और बढ़ा दी गई। मई माह के 31 दिन में 1,32,243 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें 6.01 फीसदी यानी 7,956 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
अब तक कुल 7,80,806 लोगों की हो चुकी है जांच
जनपद में गत वर्ष से एक जून तक 7,80,806 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 5,58,417 सैंपल की जांच एंटीजन किट से हुई। आरटीपीसीआर के लिए 2,20,608 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजे गए। वहीं, ट्रूनेट मशीन से जांच के लिए अभी तक 1,781 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई हैं। कुल 7,80,806 लोगों की जांच में अभी तक 2.52 फीसदी यानी 19,685 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अप्रैल माह में हुई जांच के आंकड़े
जांच का नाम सैंपल पॉजिटिव प्रतिशत
ट्रूनेट 08 02 2.5
आरटीपीसीआर 20,692 2,118 10.23
एंटीजन किट 68,213 3,046 4.46
कुल जांच 88,913 5,166 5.81
मई माह में हुई जांच के आंकड़े
जांच का नाम सैंपल पॉजिटिव प्रतिशत
ट्रूनेट 00 00 00
आरटीपीसीआर 39,545 4,281 10.82
एंटीजन किट 92,698 3,675 3.96
कुल जांच 1,32,243 7,956 6.01
पिछले 10 दिन में हुई जांच और संक्रमित के आंकड़े
दिन जांच संक्रमित प्रतिशत
23 मई 5447 131 2.40
24 मई 6526 132 2.02
25 मई 6794 161 2.37
26 मई 5765 60 1.04
27 मई 5848 90 1.54
28 मई 5390 88 1.63
29 मई 5298 102 1.93
30 मई 4207 21 0.50
31 मई 5209 60 1.15
01 जून 5209 35 0.67
पहली लहर (31 मार्च तक)
संक्रमित - 6328
मौत - 94
दूसरी लहर
अप्रैल में संक्रमित - 5166
अप्रैल में मौत - 38
मई में संक्रमित - 7956
मई में मौत = 79
अप्रैल-मई में कुल संक्रमित - 13122
अप्रैल-मई में कुल मौत - 117
गांव-गांव संक्रमित की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संक्रमित के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच की जाती है। एक जून तक 7,80,806 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जांच में 19,685 लोग संक्रमित आ चुके हैं। वहीं, सैंपलिंग लेने का कार्य लगातार जारी है।
- डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी