{"_id":"60aa9ab08ebc3e29c22314a2","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2191721191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 131 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 131 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 131 नए केस मिले हैं, जबकि दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। साथ ही 336 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में नए संक्रमित मिलाकर अब कुल 18,936 केस हो गए हैं। इसमें 16,806 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 183 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 1,947 लोगों का कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा हैं।
जनपद में गत तीन दिन से कोरोना संक्रमित के मामलों में कमी आती जा रही है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि दो संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई है। साथ ही रविवार को बुलंदशहर में 22, स्याना में 15, जहांगीराबाद व गुलावठी में 13-13, लखावटी में 10, सिकंदरबाद व बीबीनगर में नौ-नौ, अनूपशहर में आठ, शिकारपुर में सात, खुर्जा में छह, दानपुर व डिबाई में चार-चार, अरनियां व पहासू में तीन-तीन, ऊंचागांव में दो और चंदौस, संभल व धरपा में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वर्तमान आंकड़े
- एक्टिव संक्रमित 1,947
- होम आइसोलेट - 1,579
- जनपद के कोविड अस्पताल में - 191
-191 मरीजों में से वेंटिलेटर पर - 35
- बाहरी जनपदों में भर्ती 177
गत पांच दिन के एक्टिव और संक्रमित के आंकड़े
दिन संक्रमित एक्टिव
19 मई 163 2,670
20 मई 214 2,465
21 मई 181 2,312
22 मई 111 2,154
23 मई 131 1,947