{"_id":"6081af698ebc3ed9b70a856b","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2175976120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो नए कोविड अस्पताल और बने, 1100 हुए कुल बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो नए कोविड अस्पताल और बने, 1100 हुए कुल बेड
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में तब्दील राना हास्पीटल।
- फोटो : BULANDSHAHR
जिले में दो नए कोविड अस्पताल और बने, 1100 हुए कुल बेड
बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ बेड की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जनपद में अब सात अस्पतालों में कोरोना संक्रमित अपना उपचार करा सकेंगे। वहीं, जल्द कुछ अन्य अस्पतालों में भी कोविड-19 का उपचार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर के राना अस्पताल में 60 बेड और मामन रोड पर बिल्लाह अस्पताल में 100 बेड पर कोविड मरीजों के लिए सुविधा शुरू कर दी गई। फिलहाल जनपद के सात अस्पतालों में अभी तक 1100 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा खुर्जा एल-2 अस्पताल में भर्ती होने के बाद जरुरत पड़ने पर संबंधित को रेमडेसिविर का इंजेक्शन लगाया जाएगा।
अप्रैल माह से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने के कारण जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार तक 2145 एक्टिव मरीजों को होम आइसोलेशन समेत विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपचार चला। संख्या बढ़ने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने के साथ बेड, ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर आदि में भी बढ़ोत्तरी करने का प्रयास शुरू कर दिया है। सर्विलांस टीम में शामिल डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि जनपद के कोविड अस्पतालों में कुल बेड की संख्या बढ़ाकर अब 1100 कर दी गई है। जिसमें 337 बेड पर ऑक्सीजन है और 41 बेड पर वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।
अभी तक यह अस्पताल है सक्रिय
अस्पताल का नाम बेड क्षमता ऑक्सीजन/वेंटिलेटर
संयुक्त चिकित्सालय खुर्जा (एल-2) 100 बेड 100/25
वीआइआइटी बुलंदशहर (एल-1) 550 बेड 27/00
लक्ष्मी हॉस्पिटल बुलंदशहर (एल-2 100 बेड 80/06
नवीन हॉस्पिटल सिकंदराबाद (एल-2) 90 बेड 40/03
राना हॉस्पिटल बुलंदशहर (एल-2) 60 बेड 60/03
बिल्लाह हॉस्पिटल बुलंदशहर (एल-2) 100 बेड 30/04
जिला कारागार जेल हॉस्पिटल (एल-1) 100 बेड (केवल कैदियों के लिए)
जरुरत पड़ी तो और बनाए जाएंगे कोविड अस्पताल
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सात अस्पताल वर्तमान में सक्रिय है। जिसमें एक कैदी/बंदियों के लिए आरक्षित है। शेष में दो सरकारी और चार निजी अस्पताल है। जल्द ही ऑक्सीजन और वेंटिलेटर आदि की सुविधा वाले निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए लगातार निजी अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में जिले में पांच एल-2 के और दो एल-1 के अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। सभी कोविड अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं है और बेड भी खाली हैं। जल्द ही कैलाश अस्पताल को भी जोड़ा जाएगा। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
कोरोना के उपचार के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क:
पीएनटी नंबर
05732-283336
05732-283338
05732-281123
05732-282855
05732-281518
मोबाइल नंबर
09045098278
09045098303
सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर
07839791647