फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

छह दिन में मिले 109 कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
corona
सीएचसी में एक-दूसरे से सटकर खड़े मरीज। - फोटो : SIKANDRABAD
छह दिन में मिले 109 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अप्रैल माह में अब तक छह दिन में कोरोना के 109 केस मिल चुके हैं। मंगलवार को एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 25 नए मरीज मिले। वहीं, तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में संक्रमण के अब कुल 6436 केस हो गए हैं, जिसमें 6218 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 95 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 123 लोगों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक, लक्ष्मीनगर, सूर्यानगर, मानसरोवर कॉलोनी, इंद्रानगर, कैलाशपुरी, यमुनापुरम व पोंडरी समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र की हीरा कॉलोनी में पांच, अनूपशहर के मलकपुर में तीन व बच्चीखेड़ा में एक, खुर्जा के पुराना बाजार, मुरारी नगर और भीमनगर निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा शिकारपुर के आचरू खुर्द और स्याना के गांव किरयावली निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की दिसंबर में मौत हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट आगरा से मंगलवार को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों को किया जा रहा ट्रेस
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस कर जांच की जा रही है। वर्तमान में 123 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है, जिसमें 95 होम आइसोलेशन और शेष मेरठ, नोएडा, हापुड़ समेत अन्य कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं। फरवरी-मार्च की तुलना में अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष टीकाकरण अभियान आठ अप्रैल से
बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए आठ अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके तहत शिक्षक, अधिवक्ता, निजी कर्मचारी, व्यापारी, चालक, बैंककर्मी और मीडियाकर्मी समेत अन्य समूहों को वैक्सीन लगाने के दौरान वरीयता दी जाएगी। संबंधित की उम्र 45 वर्ष से अधिक होने पर ही यह व्यवस्था लागू होगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में आदेश जारी कर आठ अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। आठ व नौ अप्रैल को मीडियाकर्मी, व्यापारी व व्यवसायी के साथ जिला कारागार में बंद कैदियों, 10 अप्रैल को बैंककर्मी, इंश्योरेंस और उनसे जुड़े संगठन को 12, 13 व 14 अप्रैल को स्कूल/कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों को, 15 व 16 अप्रैल को ऑटो, बस, रिक्शा चालक व रेहड़ी वालों को, 17 व 19 अप्रैल को छूटे हुए फ्रंटलाइन वर्करों को, 20 व 21 अप्रैल को अधिवक्ता व ज्यूडिशियरी के कर्मियों और 22 व 23 अप्रैल को निजी संस्थान में कार्यरत कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed