फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Corona

केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए बनेगा रूट चार्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona
केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए बनेगा रूट चार्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना के टीकाकरण के लिए पहले चरण की अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में वैक्सीन पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी टीकाकरण केंद्रों पर उसे पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा रूट चार्ट बनाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
कोरोना के टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। टीकाकरण के लिए जिले में 40 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 165 टीमें 16 हजार 216 स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों का टीकाकरण करेगी। वैक्सीन कब तक जिले में आएगी, इसकी तिथि अभी तक निर्धारित नहीं हुई है। वैक्सीन को मुख्यालय से जिले के सभी केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को केंद्रों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बकायदा एक रूट चार्ट निर्धारित किया जाएगा। सर्वप्रथम वैक्सीन को जिला मुख्यालय पर बने कोल्ड चेन में प्लस दो से प्लस चार डिग्री तापमान में स्टोर किया जाएगा।
विज्ञापन

तैनात किए जाएंगे दो-दो पुलिसकर्मी
वैक्सीन लगाने के दौरान कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही वैक्सीन ले जाने वाले वाहन मेें भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात करने को लेकर एक पत्र एसएसपी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा
पूर्वाभ्यास से पूर्व सोमवार को सीएमओ ने अधीनस्थ अफसरों संग रिहर्सल केंद्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जिले में पांच जनवरी को ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। जो जिले के छह स्थानों पर दो चरणों में होगा। ड्राई रन के लिए शहर का बाबू बनारसी दास चिकित्सालय, खुर्जा जटिया चिकित्सालय, सिकंदराबाद का संयुक्त चिकित्सालय और डिबाई, स्याना व अनूपशहर के सरकारी चिकित्सालय को केंद्र बनाया गया है। सभी केद्रों पर 25-25 लोगों का दो चरणों में पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाएगा। इसके लिए 600 लोगों की लिस्ट बना ली गई है।

कोरोना टीकाकरण के लिए होने वाले रिहर्सल केंद्र पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रिहर्सल से टीकाकरण में आसानी होगी और कोई कमी होने पर समय से सुधार कर सकेंगे। साथ ही वैक्सीन आने पर उसकी सुरक्षा को लेकर सुरक्षाकर्मियों की मांग की गई है और केंद्रों पर वैक्सीन भेजने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed