{"_id":"5fe0dcf48ebc3e41a325c08f","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2106559118","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
27 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
बुलंदशहर। जिले में सोमवार को 15 कैदी समेत 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 31 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, कोरोना पीड़ित जहांगीराबाद निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। जिले में संक्रमण के अब कुल 5835 केस हो गए हैं। अब तक कुल 5491 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 90 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 254 लोगों का उपचार चल रहा है।
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि गत सप्ताह पूर्व जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है। साथ ही जिला कारागार में बंद 15 कैदी और नगर के रामा एंक्लेव में चार और साठा, भूड़, प्रीत विहार व मोतीबाग निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा डिबाई क्षेत्र में दो और बीबीनगर व शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।