फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

36 लोग मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
36 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 36 लोगों में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 39 लोग ठीक होकर विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। उधर, कोरोना संक्रमण के चलते हापुड़ और मेरठ के अस्पताल में भर्ती दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब जनपद में कोरोना संक्रमण के कुल 3176 केस हो गए हैं। जिसमें 2506 लोग ठीक हो चुके हैं और 615 लोगों का उपचार चल रहा है। वहीं, अब तक कुल 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
बृहस्पतिार को बुलंदशहर नगर क्षेत्र में कुल 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें सुजापुर के नौ, मध्य गंग नहर कॉलोनी में एक, रबुुपुरा में एक, यमुनापुरम में एक, आवास विकास सेकेंड में एक, विक्रम कालोनी में एक, गांव कुवाबर में एक मरीज संक्रमित मिला है। इसके अलावा शिकारपुर कोतवाली के तीन दरोगा, एक होमगार्ड तथा एक पीआरडी का जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले होमगार्ड की पत्नी व पिता भी पॉजिटिव मिले हैं। नगर के मोहल्ला नौगंज निवासी एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया, जिसे हापुड़ भेजा गया है। वहीं, अनूपशहर में चार, नरौरा में तीन, पहासू में एक, खुर्जा में एक, स्याना में दो, और दानपुर में एक संक्रमण का केस मिला है। वहीं, देवीपुरा प्रथम निवासी 65 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मेरठ और बीबीनगर के गांव सैदपुर निवासी 80 वर्षीय महिला की मौत हापुड़ के अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव आए मां-बेटे भागे, रिपोर्ट दर्ज
नरौरा। क्षेत्र के ग्राम बेलौन में एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए मां-बेटे अपने घर का ताला लगाकर फरार हो गए। मामले में कसेर कलॉ ब्लॉक पीएचसी प्रभारी ने पुलिस में दोनों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, बृहस्पतिवार को कसेर कलां में टेस्ट में पॉजिटिव आई एक अन्य महिला भी गायब हो गई। कसेर पीएचसी के डा. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने अपने दो पते नोट कराए थे। जिसमें एक बेलौन व दूसरा सिंचाई विभाग कालोनी नरौरा बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 39 लोग ठीक होकर विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। साथ ही दो मरीजों की मौत हुई है।
- डॉ. रोेहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed