फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

सख्ती बेअसर : न पुलिस का डर और न ही कोरोना का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona
पुरानी जेल के पीछे प्रशासन द्वारा लगाई गई बेरिकेटिंग से होकर निकलते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
सख्ती बेअसर : न पुलिस का डर और न ही कोरोना का खतरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी के साथ जनपद में कंटेनमेंट जोन भी लगातार बढ़ रहे है। कंटेनमेंट जोन में 250 मीटर तक बेरिकेटिंग लगाकर इलाका सील कर दिया जाता है। जिससे कि संक्रमण किसी अन्य को अपनी चपेट में न ले। लेकिन प्रशासन के तमाम दावें लोगो की बेपरवाही के आगे बेअसर साबित हो रही है। कंटेन्मेंट जोन में लगी बेरिकेटिंग को लोग पार कर अपने अपने कार्य कर रहे हैं। हालांकि हर कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन ने होमगार्ड की तैनाती की है। होमगार्ड अंदर बाहर जाने से मना करते हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नही है। शुरू में शासन प्रशासन की इस ओर सख्ती भी रही। बाद में जैसे जैसे समय गुजरा वैसे ही लोग और प्रशासन के अफसर लापरवाह हो गए। अब हालात ये है कि कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलना लोग अपनी शेखी समझ रहे हैं। बता दें कि बुधवार तक जनपद में 107 कंटेनमेंट जोन बनाये गए हैं। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को जनपद के कंटेनमेंट जोन का लाइव किया, जहां लोग धड़ल्ले से कंटेनमेंट जोन का उल्लंघन करते दिखे।
स्थान: गड़रियों वाली गली, समय 1.30 बजे
दोपहर करीब डेढ़ बजे अमर उजाला की टीम शिकारपुर अड्डा स्तिथ टांडा के गडरियों वाली गली पहुंची। वहां पर लोग बेरिकेटिंग को खोल कर खुलकर आवाजाही कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उनको किसी का भी भय नही है। अन्य दिनों की तरह माहौल दिखा।
विज्ञापन

स्थान: टांडा, समय दोपहर 2.00 बजे
दोपहर के दो बजे जब टीम गड़रियों वाली गली के दूसरी ओर टांडा की तरफ पहुंची तो वहां भी कमोबेश पूर्व की तरह माहौल मिला। वहां से भी लोग बेतकल्लुफी के साथ टहलते और बेरिकेटिंग को पार करते मिले। कोरोना से किसी को डर नहीं दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी जेल के पीछे, समय 2.15 बजे
अमर उजाला की टीम नगर स्थित पुरानी जेल के पीछे अर्सियात मोहल्ले में पहुंची तो वहां पर तैनात होमगार्ड का जवान लोगों को कंटेनमेंट जोन में जाने के लिए रोकता मिला। लेकिन उसके बाद भी कुछ एक लोग नजर बचाकर अंदर घुस गए।
सिकंदराबाद का रुई का पेंच इलाका, समय 3.15 बजे
कोरोना संक्रमित केस मिलने पर प्रशासन कंटेनमेंट जोन घोषित इसलिए करता है कि लोगों में सामाजिक दूरी बनी रहे। इसके विपरीत सिकंदराबाद के रुई का पेंच इलाके में सील क्षेत्र के भीतर लोग झुंड बनाकर वार्ता करते मिले। जिनमें कुछ के चेहरे पर मास्क भी नहीं लगा मिला।

कंटेनमेंट जोन में सख्ती के आदेश दिए गए हैं। अगर कंटेनमेंट जोन में शासन के नियमों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई का निर्देश अफसरों को दे दिया गया है।
- रविंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed