{"_id":"5f0b45478ebc3e63df4214b8","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd2018769126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्बुलेंस न मिलने पर संक्रमित वृद्धा को करना पड़ा पांच घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्बुलेंस न मिलने पर संक्रमित वृद्धा को करना पड़ा पांच घंटे इंतजार
विज्ञापन
एंबुलेंस न मिलने पर संक्रमित वृद्धा को करना पड़ा पांच घंटे इंतजार
डिबाई। एंबुलेंस न मिलने के कारण कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला को कोविड अस्पताल पहुंचने के लिए पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद जब एंबुलेंस पहुंची तब कहीं जाकर हापुड़ स्थित कोविड लेवल-1 उन्हें भेजा जा सका। इस दौरान पुलिस चौकी के निकट पिंक सार्वजनिक शौचालय की सीढ़ियों पर वृद्धा को बैठना पड़ा। पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में डीएम सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीएचसी चिकित्सीय टीम द्वारा नगर स्थित पुलिस चौकी में शनिवार को 186 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। चिकित्सा अधीक्षक डा. हेमंत गिरि ने बताया कि पूर्व सर्वे के दौरान कैंसर, बीपी, शुगर पेसेंट की जांच घर से बुलाकर की गई थी। जिसमें नगर के मोहल्ला चौक दुर्गा प्रसाद की 73 वर्षीय बृद्धा पॉजिटिव निकली। संक्रमित महिला को हापुड़ स्थित कोविड लेवल-1 अस्पताल भेजने के लिए 108 पर एंबुलेंस के लिए कॉल की गई। लेकिन बताया जा रहा है कि अहमदगढ़ व रामघाट क्षेत्र के एंबुलेंस में तेल न होने के कारण वह नहीं पहुंच पाया। चिकित्सकों के मुताबिक डिबाई एंबुलेंस का टायर घिस जाने के कारण वह लंबी दूरी तय कर पाने की स्थित में नहीं था। एंबुलेंस न पहुंच पाने के कारण संक्रमित बुजुर्ग महिला पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक शौचालय की सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करती रहीं। करीब साढ़े दस बजे पांच घंटे देरी से रामघाट की एंबुलेंस पहुंची। व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शिवम गोयल ने बताया कि व्यवस्था के संबंध में विधायक डा. अनीता राजपूत को अवगत कराया गया जिससे आगे किसी मरीज को परेशानी न हो सके।