फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Contracting company accused of violating rules

Bulandshahar News: ठेका कंपनी पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Contracting company accused of violating rules
बुलंदशहर। नगर निवासी युवक ने नगर पालिका के 10 वार्डों में सफाई का कार्य कर रही ठेका कंपनी संचालक पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मामले की सिटी मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018-19 में नगर पालिका ने 10 वार्डों की सफाई का ठेका एक कंपनी को छोड़ा था। जमानत के रूप में कंपनी ने गाजियाबाद के एक बैंक से दो एफडीआर नौ लाख 90 हजार, 882 रुपये व 28 लाख 42 हजार, 231 रुपये की नगर पालिका में जमा की। नियम के अनुसार ठेके की अवधि पूरा होने के बाद ही एफडीआर को बैंक से निकाला जा सकता है। आरोप है कि कंपनी ने ढाई साल बाद ही एफडीआर को बैंक से निकाल लिया और अगले ढाई साल तक नियम का उल्लंघन करते हुए कार्य किया। वहीं, आरोप लगाया कि समयावधि के बाद तीन-तीन माह पर दो वर्ष के लिए ठेका बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ठेका कंपनी संचालक ने पालिका कर्मचारियों से सांठगांठ कर दोनों एफडीआर की पत्रावली का भुगतान वर्ष 2021 में बैंक से प्राप्त कर लिया। इसके अलावा जिस बैंक खाते से एफडीआर बनवाई गई थी, भुगतान लेने के बाद भुगतान लेने के बाद वर्ष 2021 में उस खाते को बंद कर दिया गया। अवैध रूप से एफडीआर का भुगतान लेने के बाद भी कॉन्ट्रेक्ट जारी है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कंपनी का साथ देने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई , साथ ही फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट



शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए गए है। इस संबंध में पालिका से जवाब मांगा गया है। पालिका से जवाब मिलने पर जांच कर जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed