फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Construction of link highway will start by 20 September

Bulandshahar News: 20 सितंबर तक शुरू हो जाएगा लिंक हाईवे का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Construction of link highway will start by 20 September
बुलंदशहर। पिछले दो वर्ष से लटके लिंक हाईवे का निर्माण कार्य 20 सितंबर तक शुरू हो जाएगा। मुआवजा न मिलने के कारण किसानों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया था। फिलहाल 70 फीसदी किसानों को मुआवजा दे दिया गया है, बाकी 30 फीसदी किसानों को भी 15 सितंबर तक मुआवजा दे दिया जाएगा। इसके बाद लिंक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एनएचएआई को 2024 तक लिंक हाईवे का निर्माण कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर (एनएच 334) और बुलंदशहर-गाजियाबाद (एनएच 34) पर वाहनों के बढ़ते दबाव और भूड़ चौराहे पर भारी वाहन आने के कारण आए दिन यातायात व्यवस्था बेपटरी रहती है। शहर में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मेरठ, हापुड़ से खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन शहर की ओर न आएं, इसके लिए एनएचएआई ने नेशनल हाईवे 334 और नेशनल हाईवे 34 को जोड़ने के लिए लिंक हाईवे बनाने का प्रस्ताव रखा था। दो वर्ष पहले लिंक हाईवे का निर्माण शुरू होना था लेकिन किसानों ने कम मुआवजे के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया। दो वर्ष में केवल 40 फीसदी किसानों को ही मुआवजा दिया गया था। पिछले कुछ दिन में 30 फीसदी और किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी 30 फीसदी किसानों को 15 सितंबर तक मुआवजा दिया जाना है। इसके बाद 20 सितंबर तक लिंक हाईवे का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इन गांवों से गुजरेगा हाईवे
लिंक हाईवे गांव कुड़वल बनारस, काजमपुर देवली, कमालपुर, औढेरा उर्फ नवादा, असदुल्लापुर, अड़ौली से होकर गांव दरियापुर पर नेशनल हाईवे 34 जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई तीन किमी होगी। लिंक हाईवे से जुड़ने के कारण जिला मुख्यालय, सिकंदराबाद, खुर्जा, मेरठ और हापुड़ जाने का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात
वर्ष 2024 तक लिंक हाईवे निर्माण होने के बाद शहर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। अभी तक मेरठ, हापुड़ से खुर्जा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा व अलीगढ़, खुर्जा से मेरठ, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, बड़ौत, उत्तराखंड के लिए जाने वाले वाहनों को भूड़ चौराहे से होकर गुजरना पड़ता है। लिंक हाईवे बनने के बाद वाहन सीधे जा सकेंगे। गाजियाबाद, दिल्ली से आने वाले वाहनों को मेरठ जाने के लिए भूड़ चौराहे पर नहीं आना पड़ेगा।

लिंक हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर 70 फीसदी किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। शेष 30 फीसदी किसानों को मुआवजा सितंबर माह के दूसरे सप्ताह तक दे दिया जाएगा। इसके बाद एनएचएआई लिंक हाईवे का निर्माण कार्य शुरू करा देगा। - डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed