{"_id":"6675b62843cacf5ad801c444","slug":"congressmen-demonstrated-in-the-collectorate-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-117583-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एनटीए से कराई गई परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई से जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हित से खिलवाड़ कर रही है। सरकार परीक्षाओं को निष्पक्ष कराने में पूरी तरह से नाकाम रही है, जिसका उदाहरण विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होना है। पीसीसी सदस्य पौरुष शर्मा ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों ने सुनहरे भविष्य का सपना देखते हुए युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने पेपर ही लीक करा दिया। जिसके चलते अब न केवल युवा बल्कि उनके परिजन भी परेशान और चिंतित हैं। नीट परीक्षा में फर्जीवाड़े से कई युवा अवसाद में हैं, तो कई ने आत्महत्या भी कर ली है, जिसके लिए पूरी तरह से भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि फर्जीवाड़े की आशंका के चलते 18 जून को होने वाली नीट परीक्षा को भी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने रद कर दिया, जिससे साफ है कि संस्था को भी फर्जीवाड़े की आशंका है।
राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि एनटीए द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं की सीबीआइ जांच कराई जाए, ताकि देश के युवाओं को न्याय मिल सके। मौके पर जियाउर्र रहमान, पंकज, डा. सुजात, किशन सिंह, बाल किशन शर्मा, सूर्यकांत, अखिलेश, शाहिद नकवी, मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अनूपशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम नवीन कुमार को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने तथा परीक्षा करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की गई। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में ज्ञानेंद्र राघव, प्रज्ञा गौड़, सुभाष प्रधान, रविंद्र प्रधान, सलाम खां, नटवरलाल शर्मा, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।