फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Congress organised bike rally

कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली

Thu, 14 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congress organised bike rally
रैली - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की किसान मजदूर पदयात्रा और वाहन यात्रा के चलते बृहस्पतिवार को स्याना क्षेत्र में काफी देर जाम लगा रहा। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी,  मुख्य अतिथि विधायक बंशी पहाड़िया. विधायक दिलनवाज खान ने झंडी़ दिखाकर यात्रा की शुरू आत की। यात्रा में चारपहिया वाहनों के साथ दुपहिया वाहन भी थे।

विज्ञापन


बड़ी तादाद में लोग पैदल चल रहे थे। स्याना में स्टेट हाइवे करीब एक घंटा जाम रहा। लोगों को गलियों से निकलकर जाना पड़ा। हालांकि पुलिस के साथ कांग्रेस के वालंटियर व्यवस्था को संभाल रहे थे। किसौला, धनिवाली, जमालपुर, हाजीपुर में यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने सभाएं भी कीं। घीसीपुर आदि गांवों से बोरप चंदियाना में समापन हुआ।
विज्ञापन


सभा में विधायक बंशी पहाड़िया ने कहा कि केद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। उनकी नीतियों से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। स्याना के विधायक दिलनवाज खान ने मिशन 2017 के तहत राहुल गांधी के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्यौपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्यागी, यपर्यवेक्षक प्रदेश सचिव कार्तिकेय कौशिक, ब्लाक प्रमुख विदित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा ने प्रदेश की सरकार को उखाड़ फैंकने का आहवान किया। अशोक सोलंकी, महेश शास्त्री, बुद्धू चेयरमेन, मुनीर अकबर, बृजमोहन त्यागी, फराहिम खां आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed