फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   congress celebrates foundation day

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 137वां स्थापना दिवस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
congress celebrates foundation day
कांग्रेस कार्यालय पर झंडा फहराते पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 137वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. एसडी शर्मा ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी जनहित में बहुत अच्छी-अच्छी योजनाएं लेकर आई हैं। जिन से सभी वर्गों का उत्थान होगा और प्रदेश का विकास होगा सभी कांग्रेसी आज शपथ लें कि सभी एकजुट होकर 2022 विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए गांव-गांव और गली-गली प्रियंका की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। उत्तर प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी ने प्रदेश की तस्वीर बिगाड़ दी है। देश की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है और पीछा छुड़ाना चाहती है। किसान का अपमान जितना भाजपा ने किया है, इतना अपमान आजादी से पहले या आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। इसलिए किसान भी अपने अपमान का बदला लेगा और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा। शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जियाउर्र रहमान ने कहरा कि प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है और जंगलराज कायम हो चुका है, जिसको सिर्फ कांग्रेस ही ठीक कर सकती है। इस मौके पर सुभाष गांधी, मुनीर अकबर, हर्षवर्धन बाल्मीकि, मोईन खान, आदेश मुदगल, पुष्पेंद्र नागर, मनीष चतुर्वेदी, आदर्श देव शर्मा, देव रंजन नागर, राकेश भाटी, कैफी फैसल, विमलेश वाल्मीकि, दुष्यंत गुप्ता, नितेश भारद्वाज, रहमत राणा, साक्षी मरोठिया, रिजवान मलिक, नाहर सिंह अफनान इलाही ,रामचंद्र फौजी और सुशील आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में मंगलवार को पूर्व पीसीसी सदस्य सैय्यद आबिद अली के नेतृत्व में कांग्रेस का 137 स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौ. अतहर,डा.इलियास सैफी, मौ. मुईन, मौ. अलतमिश,मौ. जहांगीर, सुरेश कुमार, बबली वर्मा, मोनू शर्मा, अख्तर मेवाती, दीपक सोनी, राजेंद्र कोरी, विक्रम मास्टर , हाफिज अरशान, मौ जीशान आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा में नेहरूपुरी चुंगी पर कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा और संचालन पूर्व नगराध्यक्ष देवेंद्र बजाज ने किया। मुन्नीलाल दिवाकर, वसंत पाठक, कृष्ण कुमार सैनी, नरेंद्र वाल्मीकि, विमलेश वाल्मीकि, आसिफ कुरैशी, राजू मलिक, युसूफ, मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक बंशी सिंह पहाड़िया, दानिश आदि रहे।

बुजुर्ग कार्यकर्ता सम्मानित
डिबाई। कांग्रेस पार्टी के 137 वां स्थापना दिवस में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार एक गेस्ट हाउस में हुये कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य सत्यनारायन माहेश्वरी ने तथा संचालन होडिल सिंह आर्य ने किया। हरिओम दुबे पार्टी इतिहास पर प्रकाश डाला। बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव युवा पीढ़ी से साझा किए और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ एसएन. माहेश्वरी मामा, खुशीराम शर्मा, तेजपाल शर्मा, विपुल कौशिक आदि को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विशाल यादव, गौरव यादव, अमन शर्मा, आलोक कुमार, कौशल दुबे, गंगा राम बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed