फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Concern of wheat producing farmers increased again due to cloud cover

Bulandshahar News: बादल छाने से फिर बढ़ी गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गेहूं की फसल तैयार होने के साथ कटाई की कगार पर है और मंगलवार को एक बार फिर बादल छा गए। इससे किसानों की चिता बढ़ गई है। जहां पिछले कुछ दिनाें से तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक 20 और 30 मार्च को फिर बारिश की संभावना जता रहे हैं। मौसम का यह बदलाव फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, तापमान में भी और बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 1.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल की बुआई हुई है। इसमें ज्यादातर गेहूं पकने के कगार पर है। ऐसे मौसम में आसमान में छाए बादल किसानों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल हैं। साथ ही तेज हवा चल रही है। किसान कमल सिंह, राजपाल, खचेड़ू और कुलदीप ने बताया कि इन दिनों की बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश से कटाई की कगार पर पहुंच रही गेहूं की फसल खराब होने की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है। अगर बारिश अधिक होती है, तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। पिछले दिनाें भी तेज हवा के साथ आई बारिश से गेहूं की फसल गिर गई थी।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 24 फीसदी और हवा की गति 19 किलाेमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकाराज का कहना है कि आगामी दो दिन तक बादल रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान जताया है। वहीं, दूसरी ओर 29 और 30 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं, तापमान में और वृद्धि की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed