फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Compared to 2023, the rank of nine bodies including Jahangirabad fell in 2024

Bulandshahar News: 2023 के मुकाबले 2024 में जहांगीराबाद समेत नौ निकायों की रैंक गिरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की 17 में से नौ निकायों की वर्ष 2023 के मुकाबले प्रदेश स्तर पर रैंकिंग गिरी है। स्थिति यह है कि नौ में से छह नगर पालिका और आठ में से तीन नगर पंचायत वर्ष 2023 के प्रदर्शन को नहीं दोहरा सकीं। सबसे अधिक डिबाई और जहांगीराबाद नगर पालिका को नुकसान हुआ है। हालांकि बुलंदशहर, स्याना और गुलावठी की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की सर्वे रिपोर्ट हाल ही में सरकार ने जारी की थी। जारी रैंकिंग के मुताबिक अनूपशहर नगर पालिका जिले की सबसे बेहतर नगर पालिका बनीं और प्रदेश में भी 13वां स्थान हासिल किया था। जिले की नौ नगर पालिकाओं में से सिकंदराबाद, शिकारपुर, जहांगीराबाद, डिबाई, खुर्जा, अनूपशहर नगर पालिका को वर्ष 2023 की रैंकिंग के सापेक्ष इस बार नुकसान झेलना पड़ा। जबकि नगर पंचायत छतारी, ककोड़ व पहासू की रैंकिंग भी नीचे आई है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि सबसे अधिक नुकसान डिबाई नगर पालिका को हुआ। वर्ष 2023 के सर्वेक्षण के दौरान डिबाई नगर पालिका को प्रदेश में 122वां स्थान मिला था लेकिन इस बार यह गिरकर 656 पर पहुंच गया। जबकि जहांगीराबाद नगर पालिका की रैंकिंग 56 से गिरकर 184 पर पहुंच गई। वहीं बुलंदशहर नगर पालिका की रैंकिंग सुधरकर 46 से 31वें, गुलावठी की 158वें से 52वें और स्याना नगर पालिका की रैंकिंग 180वें से 145वें स्थान पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में पहले से 100वें स्थान पर पहुंच गई नगर पंचायत
खानपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत की रैंकिंग औंधे मुंह गिरी है। स्थिति यह है कि पांच साल पहले नगर पंचायत अपनी श्रेणी में प्रदेश में पहले स्थान पर थी, लेकिन अब यह 100वें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि पिछले वर्ष नगर पंचायत को 108वां स्थान मिला था, लेकिन अब आठ स्थान का फायदा हुआ है। इस बार नगर पंचायत ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सौ फीसदी, कूड़ा पृथ्थकरण समेत अन्य क्षेत्र में नगर पंचायत को 50 फीसदी से भी कम अंक प्राप्त हुए हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में रैंकिंग में सुधार हुआ है। आगे भी नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नई कार्ययोजना के अनुसार कार्य किए जाएंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में 2023 और 2024 में प्राप्त रैंकिंग
नगर निकाय
2023 रैंक
2024 रैंक
बुलंदशहर

46


31
सिकंदराबाद

89


125
स्याना


180


145
शिकारपुर

141


378
जहांगीराबाद

56


184
गुलावठी
158


52
डिबाई

122


656

अनूपशहर
5


13
खुर्जा


43


403

औरंगाबाद

524


219
बुगरासी

540


149
छतारी

297


707
ककोड़

324


398
खानपुर

108


100
नरौरा


198


133
पहासू

314


705

बीबीनगर

515


279
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed