{"_id":"66d8de00e1a4b9ec8308a444","slug":"collection-agent-had-created-a-fake-story-of-looting-rs-51-thousand-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105050-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कलेक्शन एजेंट ने बनाई थी 51 हजार लूट की फर्जी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कलेक्शन एजेंट ने बनाई थी 51 हजार लूट की फर्जी कहानी
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट ने 29 अगस्त को पुलिस को 51 हजार रुपये लूट की फर्जी सूचना दी थी। इसमें पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी एजेंंट से कंपनी के गबन किए गए 44 हजार रुपये भी बरामद किए।
सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की रात को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी नवीन चौधरी ने पुलिस को पहासू के त्यौरी गांव में लूट होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल की। इसमें नवीन ने लिखित शिकायत में बताया कि वह मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी के कलेक्शन एजेंट है। 29 अगस्त को पूरे दिन कंपनी की ओर से किस्त वसूली कर रहा था। इसी के चलते रात को पहासू के त्यौरी गांव में आया था। वहां से घर जाते वक्त रास्ते में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। घटना की जांच, सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर सूचना झूठी मिली। साथ ही यह तथ्य प्रकाश में आया कि नवीन चौधरी द्वारा लूट की झूठी योजना बनाई गई थी और उपभोक्ताओं की किस्त के रुपये व एक मोबाइल फोन छुपा दिया। बुधवार को स्वाट टीम देहात व थाना पहासू पुलिस द्वारा संयुक्त ने आरोपी नवीन चौधरी को गबन किए रुपयों और मोबाइल के साथ पकड़ लिया। इसमें मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने आरोपी नवीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।