फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cold waves

Bulandshahar News: मकर संक्रांति तक ऐसे ही सताएगी सर्दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति तक ऐसे ही सताएगी सर्दी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिनभर कोहरा छाने और सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहन चालकों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा। कोहरा अधिक होने के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री मापा गया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली लेकिन बेअसर रही। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मकर संक्रांति तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
पिछले 10 दिन से जिले को मौसम सर्द बना हुआ है। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है तो दिन में कभी बादल छा जाते हैं तो कभी हल्की धूप निकल आती है लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को जिले की सड़कों पर कोहरा इस कदर था कि लोगों को सड़क पर कुछ दूरी पर खड़ा व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा कम हुआ लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। वहीं, सर्द हवा और गलन के चलते लोग दिनभर बेहाल रहे। तो गलन से लोगों की कंपकंपी छूटी। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने सड़कों और घरों पर अलाव का सहारा लिया। बढ़ती सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शाम होते ही सर्द हवा के कारण फिर ठिठुरन बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल के मुताबिक मकर संक्रांति तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed