फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cold and for on first day on new year

कोहरा-गलन के साथ नववर्ष के पहले दिन का आगाज

Mon, 02 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
cold and for on first day on new year
घना कोहरा के बीच अंधऊ बाईपास रोड पर लाइट जलाकर गुजरते बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के पहले दिन की सुबह का आगाज कोहरा और गलन के साथ हुआ। हालांकि दस बजने से पहले ही धूप निकल आई। मगर, आसमान में धुंध छाई रही। पूरा दिन ठंडी हवा चली और शाम ढलने से पहले ही गलन और कोहरे का असर बढ़ने लगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी राहत मिलने के संकेत नहीं बन रहे हैं। 
विज्ञापन



पिछले कई दिन से सुबह को घना कोहरा, पाला और ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर भी चली। इसके चलते गलन का भी अहसास होने लगा। 
विज्ञापन



जिले के मार्गों पर सुबह के समय कोहरे में दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। शाम होने पर ठ़ंड और बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 23 और सुबह न्यूनतम 9 और फिर धूप निकलने पर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी कोहरा और गलन से राहत मिलने के संकेत नहीं बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed