{"_id":"65c3aa8b7cb8bbb93a0608c9","slug":"cold-allergy-patients-increased-due-to-change-in-weather-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-111210-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मौसम बदलने से बढ़े कोल्ड एलर्जी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मौसम बदलने से बढ़े कोल्ड एलर्जी के मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। मौसम में हुए बदलाव के बाद जिले में बुखार के साथ कोल्ड एलर्जी के मरीज बढ़ने लगे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी और बुखार के साथ सर्दी, खांसी-जुकाम के मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। लक्षण के आधार पर इन मरीजों के खून की जांच कराकर उपचार दिया जा रहा है।
जिले में पिछले चार दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी ठंडी हवा चलने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम बदलने से लोग बुखार के साथ जुकाम, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की फिजिशियन डॉ.शालिनी दत्त ने बताया कि मौसम जब-जब बदलता है तब-तब बीमारी फैलती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इन दिनों बुखार के साथ जुकाम, खांसी व सर्दी और कोल्ड एलर्जी लक्षण वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। जिनकी जांच कराने के बाद उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने कहा कि मौसम में बदलाव होने के कारण बुखार के साथ सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या पहले से बढ़ी है। इन दिनों प्रतिदिन बुखार से पीड़ित 300 से 350 लोग उपचार कराने अस्पताल आ रहे हैं। नियमित रूप से चिकित्सक जांच कराकर दवा एवं परामर्श दे रहे हैं।