{"_id":"6a232a32667d692865010524","slug":"coal-laden-truck-falls-off-bridge-driver-and-helper-injured-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112912-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुल से नीचे गिरा कोयला से लदा ट्रक, चालक-परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुल से नीचे गिरा कोयला से लदा ट्रक, चालक-परिचालक घायल
विज्ञापन
खुर्जा क्षेत्र में एनएच 34 स्थित मुनि पुल से नीचे गिरा पड़ा ट्रक। संवाद
- फोटो : आशीष शर्मा
खुर्जा। एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के मुनी फ्लाईओवर पर कोयला से लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया और करीब 30 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसमें ट्रक सवार चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया।
अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि वाराणसी से मेरठ की ओर से कोयला से लदा ट्रक जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे ट्रक एनएच-34 पर मुनी गांव के पास फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था तभी अचानक अनियंत्रित हो गया और बाईं ओर पुल से नीचे गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को मुनी सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान चालक फिरदोश निवासी मुजफ्फरनगर और परिचालक आकिल गांव रासना मेरठ के रूप में हुई है। अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल घायल आईसीयू में भर्ती हैं, होश में आने के बाद उनसे हादसे के विषय में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि चालक को नींद की झपकी लग गई होगी, जिस कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। क्रेन की मदद से रास्ते से ट्रक को हटवा दिया गया है और आवागमन सुचारू कर दिया गया है।