{"_id":"61b8d3fbcf73950167364c93","slug":"cmo-visit-bulandshahr-news-gbd231042913","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिली आठ स्टाफ नर्स, वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिली आठ स्टाफ नर्स, वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
महिला अस्पताल के एमएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमओ।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित मिली आठ स्टाफ नर्स, वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण
बुलंदशहर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और खुर्जा के पीपीसी अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में जहां सुविधाएं सही मिली तो जिला महिला अस्पताल में बन रहे एमएनसीयू वार्ड की खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, खुर्जा के पीपीसी अस्पताल में आठ स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलने पर संबंधित का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा है।
सरकारी चिकित्सालयों में स्टाफ की लापरवाही समेत अन्य खामियों को लेकर लगातार सीएमओ को शिकायत मिल रही थी। इसे संज्ञान में लेकर पिछले कई दिनों से सीएमओ द्वारा सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जा रहा था। सोमवार को सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह की ओर से जिला अस्पताल के सभी वार्डों और खुर्जा पीपीसी का निरीक्षण किया। इसके बाद मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जिला महिला अस्पताल में बन रहे एमएनसीयू वार्ड में कुछ खामियां मिलीं, जिन्हें सही करने के निर्देश दिए है। खुर्जा पीपीसी में निरीक्षण के दौरान आठ स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली। जानकारी में संबंधित स्टाफ नर्स के समय-समय पर पिछले काफी समय से अनुपस्थित रहने की जानकारी मिली। अनुपस्थित मिली सभी स्टाफ नर्स के वेतन को रोकने के आदेश जारी कर दिए है। साथ ही संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, एमओआईसी को सभी स्टाफ के प्रतिदिन उपस्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए है।