फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cm Yogi Adityanath come to Bulandshahr on Monday address conference of the intelligentsia

UP : आज बुलंदशहर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Mon, 01 Apr 2024 12:10 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Apr 2024 12:10 AM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे निकुंज हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा और उसके बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
cm Yogi Adityanath come to Bulandshahr on Monday address conference of the intelligentsia
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : social media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बुलंदशहर के निकुंज हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके लिए भले ही साढ़े चार हजार लोगों को बुलाने का दावा किया जा रहा है लेकिन कार्यक्रम हॉल में करीब 1700 कुर्सियां ही लगाई गई हैं।

विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे निकुंज हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा और उसके बाद कार से सीधे कार्यक्रम स्थल ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपाइयों की ओर से चिकित्सक, शिक्षक, चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ता समेत अन्य वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया है। लोकसभा चुनाव के लिए भले ही आचार संहिता लागू है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी दबे पांव मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कराने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नगर पालिका की स्प्रिंकलर गन से रविवार को कार्यक्रम स्थल के आसपास छिड़काव कराया गया। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों ने भी सफाई कराई गई है। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पास दिया जाएगा। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed