{"_id":"681ce636204c13bee90e66e3","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-drizzle-occurred-at-many-places-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133678-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पूरे दिन छाए रहे बादल, कई जगह हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पूरे दिन छाए रहे बादल, कई जगह हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
खुर्जा में बारिश के बीच छाता लगाकर गुजरते राहगीर । संवाद
बुलंदशहर। जिले में पिछले कई दिन से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बादल छाए तो कई बार निकली धूप ने गर्मी का एहसास कराया। कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक अभी आगामी दो दिन तक आंधी-बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
मई माह की शुरुआत होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। इस बीच कई बार बादल छाए और चिलचिलाती धूप भी निकली। इस दौरान आंधी भी आई और बारिश होने से मौसम कुछ राहत भरा भी रहा। वहीं, पिछले कई दिनों से आंधी-बारिश आने का अनुमान जताया जा रहा है। बुधवार की शाम हल्की ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई।
बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही बादल छाने लगे और पूरे दिन छाए रहे। इस बीच कई बार धूप निकली। दोपहर बाद शिकारपुर क्षेत्र समेत कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 47 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज के अनुसार इस तरह का मौसम आगामी दो दिनों तक रहेगा। इस बीच आंधी-बारिश का भी अनुमान बन रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।