फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clouds persisted until 11 a.m., followed by sunshine; the weather is now expected to remain clear.

Bulandshahar News: सुबह 11 बजे तक छाए रहे बादल, फिर निकली धूप, अब मौसम साफ रहने के आसार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे, फिर धूप निकलने से मौसम में बदलाव आया। बृहस्पतिवार की बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को मौसम साफ होने से लोगों ने राहत महसूस की। इससे धान उत्पादक किसानों की चिंता कुछ कम हुई है। लगातार बारिश के कारण धान की कटाई और फसल निकालने में परेशानी हो रही थी। अब किसानों को कटाई में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक रेशु सिंह के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने पर धान उत्पादक किसानों को फसल निकालने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed