{"_id":"641dd5ac9ddfe28012062d26","slug":"cloud-cover-and-drizzle-increased-the-concern-of-the-farmers-bulandshahr-news-c-30-1-60572-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बादल छाने और बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बादल छाने और बूंदाबांदी ने किसानों की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दिनों दो दिन की बारिश के बाद एक बार फिर शुक्रवार को फिर बादल छाने के साथ बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी भी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। पिछले दो दिनों हुई बारिश से जिले में 45 हजार हेक्टेयर में गेहूं, सरसों और आलू समेत अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम साफ होने से किसानों को लग रहा था कि मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर से बादल छाने और बूंदाबांदी होने से किसानों की अपनी फसलों की चिंता बढ़ गई। किसान रमेश और कृपाल का कहना है कि यदि अब और बारिश होती है तो सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को होगा। पहले ही फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि मौसम बार-बार बदल रहा है। बादल छाने और बूंदाबांदी के बीच अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 61 फीसदी दर्ज की गई। अभी भी बारिश की संभावना बरकरार है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।