{"_id":"571116844f1c1b9d0f4a6ad8","slug":"cloth-implicated-in-thresher-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर में फंसा अंगौछा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेशर में फंसा अंगौछा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, पहासू
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
राहित, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के नगला पला गांव में थ्रेशर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के नगला पला निवासी राहित खां (24) पुत्र गुलाब मोहम्मद शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे थ्रेशर से गेहूं निकाल रहा था। इसी दौरान उसके गले में लटक रहा अंगोछा थ्रेशर की ब्लेड में फंस गया।
विज्ञापन
इसके चलते उसका गला अंगोछे में कस गया। गला घुटने से वह गिर पड़ा। घटना से आसपास के लोगों के अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां से उसे हायर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।