{"_id":"6914ba452342a4c6f006ac84","slug":"clinic-sealed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-143512-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर में चल रहा क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर में चल रहा क्लीनिक सील
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर क्षेत्र के एक घर के अंदर चल रहे क्लीनिक को चिकित्सा अधिकारी ने सील कर दिया। संचालक घर में बेड डालकर मरीजों को ग्लूकोज लगा रहा था। चिकित्सा अधिकारी ने संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
जहांगीराबाद रोड पर बीफार्मा पास एक युवक ने घर के अंदर ही क्लीनिक खोल रखा था। एक माह पहले मोहल्ला निवासी किशोरी इलाज के लिए क्लीनिक पर गई थी। वहां लापरवाही मिलने पर पीड़ित किशोरी ने क्लीनिक की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सीएमओ ने आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डॉ. गौरव सक्सेना टीम के साथ क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक के अंदर कई बेड पड़े मिले। एक मरीज को ग्लूकोज लग रही थी। जबकि तीन चार मरीज परामर्श ले रहे थे। टीम ने क्लीनिक में मौजूद मरीजों को उपचार के लिए अन्य चिकित्सालय भेज दिया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया। डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि क्लीनिक चला रहे बीफार्मा पास युवक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद