फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   clerk jumped from roof

धरने पर ग्रामीण, छत से कूदा बाबू

Sat, 09 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 09 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
clerk jumped from roof
घेराव - फोटो : अमर उजाला
 गांव लड़ाना स्थित स्कूल में सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति के आरोप लगा बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रामीण तीसरे दिन शुक्रवार को भी डटे रहे। ग्रामीणों ने विभाग के एक बाबू की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीण जब उसके कार्यालय की ओर उसे घेरने के लिए बढ़े तब बाबू छत से कूद कर भागने लगा, जिससे वह चोटिल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सहायक अध्यापक की नियुक्ति में विभाग के एक बाबू चंचल की संदिग्ध भूमिका रही है। इसके चलते ग्रामीणों ने उसके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीण नारेबाजी करते हुए बाबू के कमरे के पास पहुंच गए। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वह शांति से धरना दे रहे हैं और उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी, लेकिन कर्मचारी खुद के घिराव के डर से भाग गया और कूद गया। बीएसए वेदराम का कहना है कि जिस समय घटना हुई उस समय वह कार्यालय में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के बाबुओं ने उन्हें बताया कि ग्रामीण नारेबाजी करते हुए चंचल के साथ मारपीट और हाथापाई करने पर उतारू हो गए थे। जिसके चलते बाबू डर गया और वह छत से कूदकर भागने लगा। छत से कूदते समय चंचल के सिर में चोट आई है। उन्होंने चोटिल हुए बाबू से एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही थी लेकिन उसने मना कर दिया।


बता दें कि लड़ाना के ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में जो सहायक अध्यापक की नियुक्ति की गई है वह फर्जी है। यह नियुक्ति 20 लाख से अधिक रुपये लेकर की गई और इसमें प्रबंधन समिति के कुछ सदस्य और बीएसए कार्यालय के अफसर और बाबू मिले हुए हैं। धरना स्थल पर बिन्नू पंडित, सतीश शर्मा, रमेश चंद्र, कृष्णकांत शर्मा, प्रवेश शर्मा, मनोज शर्मा, सोनू शर्मा, महेंद्र शर्मा, शिवदत्त शर्मा, संजू सिकंदराबाद, सुबोध, मौ. शाकिब, नरेंद्र, नबाब खलीफा आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed