{"_id":"59062faa4f1c1bcb3a44193f","slug":"cleanliness-is-not-development-path-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न विकास, नही है पथ प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न विकास, नही है पथ प्रकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वार्ड 18 की स्थिति बदहाली की है। वार्ड में न तो सफाई है और न ही पथ प्रकाश। वार्ड में सफाई व्यवस्था के इंतजाम पूरी तरह ध्वस्त मिले। नालों में गंदगी अटी पड़ी है। विकास की रफ्तार यहां बेहद मंद है।
नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत कैलाशपुरी, आदर्शनगर, टीचर्स कॉलोनी, दुर्गापुरम, मानसरोबर पार्क आदि में विकास की स्थिति बदतर मिली। यहां सबसे बुरा हाल सफाई व्यवस्था का देखने को मिला। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे।
विज्ञापन
वार्ड में विकास की स्थिति भी काफी खराब थी। पथ प्रकाश को लेकर भी कोई खास इंतजाम नहीं मिले। वार्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सड़कों का भी बुरा हाल देखने को मिला। कई सड़के जर्जर नजर आईं। वार्ड के अंतर्गत नाले और नालियां गंदगी से पटी मिलीं। हालांकि वार्ड में पेयजल की व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन
कहते हैं स्थानीय लोग
वार्ड में पिछले पांच साल में पर्याप्त विकास नहीं किया गया है। वार्ड में काफी गंदगी है। वार्ड में पेयजल की व्यवस्था ठीक है। वार्ड में पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है। पवन अरोरा
वार्ड में पेयजल की व्यवस्था जरूर ठीक है, लेकिन बाकी व्यवस्था ध्वस्त हैं। सड़क निर्माण से लेकर सफाई और पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है।
राजीव शर्मा