फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   clashed on taking out greeting rally

Bulandshahar News: अभिवादन रैली निकालने पर भिड़े विजयी और निवर्तमान सभासद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 22 से जीते हुए प्रत्याशी द्वारा निकाली जा रही अभिवादन रैली के दौरान बवाल हो गया। हारे हुए प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर पथराव और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विजेता प्रत्याशी के एक समर्थक के घर में भी घुसकर तोड़फोड़ करते हुए सीसीटीवी का डीवीआर लूट लिया गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर निवर्तमान सभासद समेत तीन-चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने विजयी प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर विवाद करने का आरोप लगाया है।
मतगणना में नगर पालिका बुलंदशहर के वार्ड 22 से प्रत्याशी जितेंद्र उर्फ जीतू ने 607 मत से विजय हासिल की है। विजय हासिल करने के बाद जितेंद्र उर्फ जीतू अपने समर्थकों के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि हारे हुए प्रत्याशी के घर के समीप विवाद हो गया और कुछ लोगों ने उसके काफिले पर पथराव कर दिया। विजयी प्रत्याशी, उसकी पत्नी और समर्थकों से डंडों से मारपीट की। आरोपियों द्वारा विजयी प्रत्याशी जितेंद्र उर्फ जीतू के करीबी एक परिवार के घर में घुसकर भी तोड़फोड़ की गई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लूट लिया गया। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हारे हुए प्रत्याशी समेत तीन-चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, हारे हुए प्रत्याशी पक्ष का कहना है कि विजयी प्रत्याशी और उसके समर्थकों द्वारा गाली-गलौच और मारपीट की गई, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। हालांकि प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बवाल का वीडियो वायरल
नगर के मोहल्ला शाखा में बवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क पर लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही पत्थर फेंकते हुए भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि विजय सभासद प्रत्याशी और निवर्तमान सभासद पक्ष के बीच शनिवार दोपहर को विवाद हुआ है। पथराव और तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed