{"_id":"65f7301535371b69c70a04f2","slug":"clash-over-dancing-on-dj-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-113123-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े घराती-बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े घराती-बराती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ा में शनिवार को एक बारात में डीजे पर नाचने के दौरान दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट में घायल एक युवक के भाई ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बरहाना से नितिन व रनपाल एक बारात में शामिल होने के लिए जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ा में आये थे। बारात में डीजे पर नाचने के दौरान नितिन और रनपाल की कहासुनी सुमित, सौरभ, शिवम, कपिल, विवेक, विल्सन, अनुज, अभिषेक, कौशिन्द्र, काकी, राजीव और सुमित से हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने दोनों युवकों को घेरकर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान नितिन और रनपाल को गंभीर चोटे आई हैं। घटना की सूचना मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर भी दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां रनपाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात रोहित मिश्र ने कहा कि घायलों का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।