फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Clash over children's dispute, one youth from the party who went to complain in the attack died, five injured

Bulandshahar News: बच्चों के विवाद में भिड़ंत, हमले में शिकायत करने गए पक्ष के एक युवक की मौत, पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Clash over children's dispute, one youth from the party who went to complain in the attack died, five injured
खुर्जा के ढाकर गांव में हुए विवाद में मृतक दिलशान का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाकर में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बच्चों के बीच हुए विवाद ने देर शाम खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर भिड़ंत हुई। हमले में शिकायत करने गए पक्ष के युवक दिलशान (19) की जान चली गई। इसी पक्ष के पांच अन्य घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ढाकर गांव निवासी मृतक दिलशान के बड़े भाई खालिद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मोहल्ले के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इस दाैरान हजरत के बच्चे व शकील के बच्चों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज व झगड़ा हो गया। उस वक्त वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद शकील के बच्चों ने घर जाकर झगड़े की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शकील के पक्ष से दिलावर खां, राज, रज्जाक खां, आबिद व दिलशान रात करीब 9 बजे शिकायत करने के लिए हजरत के घर पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों की गाली देने की शिकायत करते हुए उन्हें सभ्य भाषा सिखाने की नसीहत दी। इस पर हजरत के परिवार के लोग भड़क गए और शिकायत करने आए लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि उन्होंने शिकायत करने पहुंचे सभी पांच लोगों को लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के लिए पीड़ित पक्ष के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े की सूचना पर सीओ खुर्जा समेत कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके से दस आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद वारदात में घायल युवक दिलशान, आबिद, दिलशाद, दिलावर, राज व रज्जाक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान दिलशान की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आबिद व दिलशाद को रेफर कर दिया गया। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दिलावर, राज व रज्जाक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले में पुलिस ने खालिद की तहरीर पर नामजद आरोपी हजरत, चांद मोहम्मद, अजहरुद्दीन, अलीमुद्दीन उर्फ कलुआ, सलाउद्दीन उर्फ भपूला, आलम, फिजर, रहीम, करीम, शाहरुख, मोहसिन, राजा, शान मोहम्मद, वसीम, साजिद, इरशाद, मजीद, जीशान और सुरेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इनमें से कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

दो महीन पहले भी दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच करीब दो महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। इसके चलते रंजिश चल रही थी। इसीलिए दोनों पक्षों के परिवार के लोग आपस में बातचीत भी नहीं करते थे। मोहल्ले में आना-जाना भी नहीं था। शुक्रवार को बच्चे आपस में खेल रहे थे जिसमें झगड़ा हो गया। पुरानी रंजिश के कारण बच्चों के झगड़े ने बड़ी घटना का रूप ले लिया।




गांव में तनाव, सीओ ने लोगों से की वार्ता

गांव ढाकर में शुक्रवार की घटना के बाद दूसरे दिन यानि शनिवार को भी तनाव पसरा रहा। भारी पुलिस बल तैनात है। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही मृतक दिलशान के परिजनों को सांत्वना देते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।



Iपीड़ित पक्ष के खालिद की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जानलेवा हमला, धमकी देने, मारपीट व अन्य आरोपों की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहातI

खुर्जा के ढाकर गांव में हुए विवाद में मृतक दिलशान का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा के ढाकर गांव में हुए विवाद में मृतक दिलशान का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा के ढाकर गांव में हुए विवाद में मृतक दिलशान का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा के ढाकर गांव में हुए विवाद में मृतक दिलशान का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed