{"_id":"6af74eea51e92e53f3089ae2","slug":"civic-bodies-have-tankers-and-machinery-yet-dust-still-swirls-on-the-roads-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-170755-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निकायों के पास टैंकर-मशीनें, फिर भी सड़कों पर उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निकायों के पास टैंकर-मशीनें, फिर भी सड़कों पर उड़ रही धूल
विज्ञापन
अनूपशहर में पानी का छिड़काव करता पालिका का वाहन। स्रोत : पालिका
बुलंदशहर। जिले में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बावजूद नगर निकायों की लापरवाही लोगों की सांसों पर भारी पड़ रही है। संसाधन होने के बाद भी सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। कहीं, अभियान शुरू ही नहीं हुआ, तो कहीं एक-दो मार्गों तक ही सिमट कर रह गया। नतीजा, सड़कों से उड़ती धूल प्रदूषण को और बढ़ा रही है। प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद भी निकायों की सुस्ती सिस्टम की पोल खोल रही है। अब प्रशासन ने ईओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले में नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हैं। इनमें से सिर्फ आठ निकायों में ही छिड़काव शुरू हुआ है। नगर पालिका बुलंदशहर में पांच वाहन हैं। इनमें से तीन से प्रतिदिन हॉटस्पॉट मार्गों पर छिड़काव हो रहा है। खुर्जा में एक एंटी स्मॉग मशीन और चार वाहन होने के बाद भी दो वाहनों से ही कई दिनों से छिड़काव हो रहा है।
शिकारपुर में दो वाहनों से पांच स्थानों और गुलावठी में एक वाहन से चार मार्गों पर पानी डाला जा रहा है। जहांगीराबाद में छह वाहन और एक वाटर स्प्रिंकलर होने के बाद भी केवल चार सड़कों पर छिड़काव हो रहा है। डिबाई में सुबह-शाम और स्याना में तीन वाहनों में से दो से छिड़काव हो रहा है। अनूपशहर में बृहस्पतिवार से अभियान शुरू हुआ, जबकि सिकंदराबाद में शनिवार से छिड़काव की बात कही गई है।
विज्ञापन
नगर पंचायतों की हालत और खराब है। औरंगाबाद में दो वाहन होने के बाद भी कहीं छिड़काव नहीं हो रहा है। बुलंदशहर-स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे पर गड्ढों से धूल उड़ रही है। खानपुर में चार वाहन और एक स्मॉग मशीन तथा बुगरासी में तीन वाहन होने के बाद भी शनिवार से छिड़काव की तैयारी है। पहासू में भी तीन वाहन होने के बाद शनिवार से अभियान की बात है। छतारी और नरौरा में दो-दो वाहनों से छिड़काव हो रहा है।
कोट
सभी निकाय के ईओ से प्रदूषण को लेकर की गई कार्रवाई और पानी के छिड़काव की रिपोर्ट मांगी गई है। जहां छिड़काव नहीं हो रहा, उन क्षेत्र के ईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। वायु प्रदूषण रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व