फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'City' will run on the track of Adarsh district

आदर्श जनपद की पटरी पर दौड़ेगा ‘शहर’

Sun, 28 May 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 28 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
'City' will run on the track of Adarsh district
आदर्श जनपद की पटरी पर दौड़ेगा ‘शहर’ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एक बार फिर जिला प्रशासन ने जिले को आदर्श जनपद की पटरी पर दौड़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत सबसे पहले जनपद में वायु और जल प्रदूषण को कम करने के लिए जिला स्तरीय प्लान बनाया गया है।गंगा और काली नदी में नालों का गंदा पानी रोकने के साथ उद्योगों-अस्पतालों के अपशिष्ट और फसलों के अवशेष का प्रबंधन किया जाएगा।

डीएम के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर पालिका, जल निगम, कृषि, स्वास्थ्य, जिला पंचायत राज विभाग आदि के अफसरों ने बुलंदशहर को आदर्श जनपद बनाने के लिए जिला स्तरीय प्लान बनाया गया है। प्लान के तहत शहरी क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों के प्रदूषण युक्त पानी को गंगा और काली नदी में जाने से रोका जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा गंगा और काली नदी में गिर रहे नालों के गंदे पानी की भी रोकथाम की जाएगी। नगराें के ठोस अपशिष्ट को डिस्पोज करने के लिए डंपिंग ग्राउंड चिह्नित किए जाएंगे। सड़क किनारे कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अवशेष प्रबंधन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों के अवशेष को खेतों में जलाने वाले किसानों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला स्तरीय प्लान की कमेटीः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, नगर पालिका ईओ, जल निगम के एक्सईएन, उपनिदेशक कृषि प्रसार, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी जिला स्तरीय प्लान कमेटी में रहेंगे।

गंगा में नहीं जाएगा गांवों का पानीः जनपद में गंगा किनारे बसे 32 गांवों को पूर्ण रूप से ओडीएफ कर दिया गया है। गांव का पानी गंगा में नहीं जाने दिया जाएगा। गांव का पानी गांव में ही समायोजित किया जाएगा। इसकी व्यवस्था भी कर ली गई है। शासन का दावा है कि इन सभी गांव में शौचालय निर्माण का काम भी पूरा कर लिया गया है।


यातायात पर होगा कामः आदर्श जनपद बनाने के जिला स्तरीय प्लान के तहत वायु-जल प्रदूषण पर काम करने के  बाद यातायात, अतिक्रमण के खिलाफ काम किया जाएगा। जिलास्तर पर स्वच्छता को लेकर भी व्यापक तौर पर काम किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed