फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chula to be Jagmag, Bulandshahr-Noida

चोला से जगमग होंगे बुलंदशहर-नोएडा

Thu, 30 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chula to be Jagmag, Bulandshahr-Noida
बिजली - फोटो : अमर उजाला

गर्मी में बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से परेशानी कम होगी। तीनों जनपद चोला के पावर स्टेशन से रोशन होंगे। दो अप्रैल से शुरू हो रहे पावर हाउस से तीनों जनपदों को अतिरिक्त बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे ओवरलोडिंग का झंझट खत्म हो जाएगा। गर्मी से राहत दिलाने में योगी सरकार की यह पहली सौगात होगी।

विज्ञापन


पावर हाउस का सफल परीक्षण कर लिया गया है। क्षेत्र के चोला में बन रहे 400 केवीए पावर हाउस को दो अप्रैल से ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा। चोला पावर हाउस के ऊर्जीकृत होने से 1000 मेगावाट बिजली आपूर्ति मिलेगी। यह बिजली आपूर्ति बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद में की जाएगी। पावर हाउस का सफल परीक्षण कर लिया गया है।
विज्ञापन


चोला पावर हाउस से बुलंदशहर को 350 मेगावाट, नोएडा को 350 मेगावाट और गाजियाबाद को 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। पावर हाउस ऊर्जीकृत होने के बाद तीनों जनपदों के उपभोक्ताओं को गर्मी में ओवरलोडिंग से होने वाले कट से बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोला पावर हाउस का निर्माण कार्य चार साल में पूरा हो सका है। पावर हाउस का निर्माण करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।

चोला 400 केवीए पावर हाउस का निर्माण पूरा हो चुका है। सफल परीक्षण किया जा चुका है। दो अप्रैल को इसे ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा। इससे 1000 मेगावाट बिजली आपूर्ति मिलेगी। जिसे बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद को दिया जाएगा। बिजलीघर ऊर्जीकृत होने से तीनों जनपद की बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। -आरके बंशी, एक्सईएन, ट्रांसमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed