{"_id":"670bf833e75d464209016131","slug":"chowki-incharge-beats-dj-operator-during-procession-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123511-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शोभायात्रा में चौकी इंचार्ज ने डीजे संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शोभायात्रा में चौकी इंचार्ज ने डीजे संचालक को पीटा
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाचंडी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान डिप्टी गंज चौकी इंचार्ज ने डीजे को बंद कराते हुए दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। बताया जा रहा है कि कुछ दूर जाकर डीजे संचालक ने फिर से डीजे चला दिया। जिस पर चौकी इंचार्ज ने डीजे संचालक को पीट दिया। करीब दो घंटे तक मौके पर हंगामा हुआ, जिसके बाद एएसपी ऋजुल ने लोगों को समझाकर शांत किया।
शनिवार रात को नगर क्षेत्र से श्री महाचंडी अखाड़ा कमेटी द्वारा महाचंडी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। डिप्टी गंज चौकी क्षेत्र में शोभायात्रा पहुंचने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों ओर से मारपीट हुई, मौके पर मौजूद डिप्टी गंज चौकी प्रभारी ने डीजे को बंद कराते हुए दोनों पक्षों को समझाया और मामले को शांत किया। बताया जा रहा है कि डीजे संचालक ने कुछ दूर जाते ही फिर से डीजे बजाना शुरू कर दिया।
जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने डीजे संचालक को पीट दिया। पुलिस की पिटाई से डीजे संचालक रोहताश और नरेश को चोट आई, जिन्हें लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एएसपी ऋजुल का भी लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने डंडे मारकर डीजे की लाइटों के साथ डीजे वाले वाहन की लाइटों को फोड़ दिया। इससे लोगों में और गुस्सा पनप गया। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। आश्वासन पर लोग माने।ए