{"_id":"6761b253bb0cf9bd17090c9c","slug":"chill-continues-light-fog-knocks-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-126632-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ठिठुरन बरकरार, हल्के कोहरे ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ठिठुरन बरकरार, हल्के कोहरे ने दी दस्तक
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठिठुरन बरकरार है। इसके साथ ही हल्के कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब कोहरे का असर बढ़ेगा और जल्द ही घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। जिससे ठंड में और इजाफा होगा।
सोमवार देर रात से मौसम का मिजाज बदला और हल्के कोहरे ने दस्तक दी। मंगलवार को सुबह के समय भी हल्का कोहरा छाया रहा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आद्रता 41 और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि कोहरे ने दस्तक दे दी है। जल्द ही घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।