फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   child fell down in pond

बस स्टैंड के पास खेलने गया बच्चा पैर फिसलने से पोखर में डूबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास खेलने गया बच्चा पैर फिसलने से पोखर में डूबा
विज्ञापन

खानपुर। नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट स्थित पोखर के पास खेलने गया एक मासूम पैर फिसलने से पोखर में जा गिरा। बच्चे के पोखर में गिरने से आसपास घूम रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बमुश्किल पोखर से निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में मातम छा गया। मौत की खबर सुनकर दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और शव को नगर पंचायत परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय मासूम कैफ पुत्र एहतेशाम छुट्टी मनाने के लिए खानपुर बागवाला वार्ड निवासी अपने मामा दिलशाद के यहां आया हुआ था। मासूम बृहस्पतिवार सुबह बस स्टैंड के समीप स्थित पोखर के पास खेलने गया था। जहां पर खेलते खेलते कैफ का पैर फिसल गया और वह पोखर में डूब गया। बच्चे द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और बच्चे के डूबने का शोर मचा दिया। एकत्रित भीड़ में कई लोग पोखर में उतर गए और काफी देर तलाश करने के बाद बच्चे को ढूंढ कर रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने नगर पंचायत पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मासूम बच्चे के शव को नगर पंचायत परिसर में रख एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण ही बच्चे की जान गई है। हंगामे की सूचना पर उप निरीक्षक शैलेंद्र जादौन भी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे के हंगामे के बाद चेयरमैन मुस्तफा कमाल ने मौके पर पहुँच कर परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत पर लगाए पोखर की मिट्टी बेचने का आरोप
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर पोखर की मिट्टी बेचने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत ने पोखर से कई फीट मिट्टी को निकलवा कर बेच दिया है। जिसके कारण पोखर और ज्यादा गहरी हो गई है। जिससे आमजन के लिए वहां हमेशा खतरा बना हुआ है।
हंगामे के डर से कमरे में बंद हुए कर्मचारी
आक्रोशित दर्जनों लोगों ने बच्चे का शव रखकर नगर पंचायत में जंगम जमकर हंगामा किया और उपस्थित कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों को अधिक आक्रोशित होता देख नगर पंचायत कर्मियों ने श्याम को एक कमरे में बंद कर लिया।

हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत किया गया और उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है
मुस्तफा कमाल, चेयरमैन खानपुर
पोखर की 3 फीट बाउंड्री वाल कराई हुई है। वहां ना जाने के लिए चेतावनी का बोर्ड भी लगा हुआ है। मेन गेट पर ताला लगा हुआ है। नगर पंचायत द्वारा कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई है।
नवीन कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed