फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Child dies after suffering electric shock while playing.

Bulandshahar News: खेलते समय करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Child dies after suffering electric shock while playing.
बुलंदशहर मृतक आरिश का फाइल फोटो।
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद में खेलते समय करंट की चपेट में आने से तीन वर्ष के मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद गली नंबर 4 के बाहर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ऊर्जा निगम के कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की अर्थिंग के लिए करीब दो फिट गहरा गड्ढा खोदा था और उसमें अर्थिंग के लिए लोहे की पत्ती लगाई थी। बताया गया कि ऊर्जा निगम के कर्मियों ने गड्ढे को बंद नहीं किया। शाम के समय गली नंबर चार निवासी आरिफ के तीन वर्षीय पुत्र आरिश खेलते समय गड्ढे में अचानक गिर गया और करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने आरिश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। मृतक आरिश के पिता आरिफ मूल रूप से छतारी के रहने वाले है और वह मजदूरी करते हैं। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनाें ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed