फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chief Judicial Magistrate summoned the Executive Engineer

Bulandshahar News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अभियंता को किया तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Chief Judicial Magistrate summoned the Executive Engineer
बुलंदशहर। पूर्व बार अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव द्वारा दायर किए गए परिवाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक प्रकाश को तलब किया है। पूर्व अध्यक्ष का आरोप था कि रातभर लाइट नहीं आने पर व विपक्षी अधिशासी अभियंता से बात की गई तो उन्होंने अभद्रता की थी।
विज्ञापन

परिवादी सुमन कुमार सिंह राघव पूर्व अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता संतोष कुमार राघव ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एक संवैधानिक संस्था है और घटना के वक्त परिवादी उस संस्था के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। 8 जुलाई 2022 को परिवादी द्वारा यमुनापुरम कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति पूरी रात बाधित होने के संबंध में विपक्षी अभिषेक प्रकाश अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगर बुलंदशहर से वार्ता की थी और बताया था कि पूरी रात आपूर्ति बाधित होने के चलते अधिवक्ता आराम नहीं कर पाएंगे और अगले दिन न्यायालय में काम करना मुश्किल होगा। इस पर विपक्षी द्वारा अभद्रता और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने अधिवक्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की, जिससे सभी अधिवक्ता समाज का अपमान हुआ है। शिकायत के बावजूद विद्युत आपूर्ति ठीक न कराया जाना कर्तव्य में लापरवाही है। उनके द्वारा भेजे गए नोटिस का भी विपक्षी अभिषेक प्रकाश अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगर बुलंदशहर द्वारा कोई उचित जवाब नहीं दिया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा आगामी 30 अगस्त को विपक्षी अभिषेक प्रकाश अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगर बुलंदशहर को समन के जरिये न्यायालय में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed