{"_id":"592726724f1c1ba93e537a7e","slug":"chhotu-has-not-gone-to-school-then-the-house-will-be-dugugi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छोटू’ नहीं गया स्कूल तो घर पर बजेगी ‘डुगडुगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छोटू’ नहीं गया स्कूल तो घर पर बजेगी ‘डुगडुगी’
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 26 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
‘छोटू’ नहीं गया स्कूल तो घर पर बजेगी ‘डुगडुगी’
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यदि आपका बच्चा परिषदीय स्कूल में है और वह स्कूल नहीं जा रहा तो ऐसे बच्चों के सहपाठी छात्र और शिक्षक उसके घर पर जाकर डुगडुगी बजवाएंगे। इस योजना की शुरुआत जुलाई माह से की जाएगी।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की अलख जगाने को पहल की गई है। इसी क्रम में अब सर्व शिक्षा अभियान के तहत उन बच्चों को पहले स्कूल लाया जाएगा, जो नामांकन के बाद भी स्कूल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे बच्चों के घर उनके सहपाठी विद्यार्थी पहुंचेंगे और डुगडुगी बजाकर उसे अपने शिक्षकों के साथ स्कूल लाएंगे। इस कार्य में विशेषकर उन बच्चों का सहयोग लिया जाएगा जो प्रतिभावान हैं।
विज्ञापन
उधर, बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना का कहना है कि इस पहल की शुरुआत जुलाई माह में स्कूल खुलने पर होगी। सभी स्कूलों के हेडमास्टराें को पहले ही अवगत करवा दिया जाएगा, ताकि वह अपनी तैयारी कर लें। शासन का आदेश है कि कोई भी बच्चा बिना स्कूल जाए और बिना शिक्षा न रहने पाए। उन्होंने दावा कि इस पहल से परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी।