{"_id":"693706349f386e50ba0af9b7","slug":"chhatrapati-shivaji-vidyalayas-team-tops-in-kabaddi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-144983-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कबड्डी में छत्रपति शिवाजी विद्यालय की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कबड्डी में छत्रपति शिवाजी विद्यालय की टीम अव्वल
विज्ञापन
बुलंदशहर। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव के तहत खेलों का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, विद्यालय के प्रबंधक मनोज नारायण बेरी और उप प्रबंधक यशवीर सिंह ने खेलों का शुभारंभ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने बताया कि बालकों की खो-खो प्रतियोगिता में छत्रपति शिवाजी और छात्राओं की प्रतियोगिता में संतोष इंटरनेशनल का प्रथम स्थान रहा।
कबड्डी में छत्रपति शिवाजी विद्यालय का प्रथम स्थान रहा। कुश्ती प्रतियोगिता के 60 किलो भार वर्ग में पुनीत चौधरी, 55 किलो भार वर्ग में हर्ष भारद्वाज, 45 किलो भार वर्ग में रितिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 35 किलो में नैतिक गिरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में छात्र गुरुकांत, ऊंचीकूद में विशाल तथा लंबीकूद में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ब्लॉक संयोजक सत्येंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र काली, मोहित कपासिया, महेश शर्मा, योगेंद्र लोधी बिल्लू पंडित, हिमांशु आदि उपस्थित रहे। संवाद