फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheating of Rs 14.20 lakh in the name of selling land

Bulandshahar News: जमीन बेचने के नाम पर 14.20 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 14.20 lakh in the name of selling land
सिकंदराबाद। जमीन बेचने के नाम पर युवक से 14.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देवीपुरा प्रथम कोतवाली नगर बुलंदशहर निवासी विनय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह कृषि भूमि खरीदने के लिए ककोड़, सिकंदराबाद में भूमि की तलाश कर रहे थे। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कनकपुर उर्फ तालबपुर में उनकी मुलाकात राशन डीलर पप्पन से हुई। पप्पन ने बताया कि गांव निवासी सुदेश अपनी जमीन बेच रहा है, उसने उसकी जमीन के कागज उसे दिखाए।
विज्ञापन

वह उन्हें सतेंद्र उर्फ सत्ते मांगे के पास ले गया। जहां सुदेश और उसकी पत्नी कजरी को बुलाया। सुदेश ने अपने नाम जमीन बताते हुए उसे कागज दिखाए। 4 अक्तूबर 2023 में 14.20 लाख रुपये में जमीन का बैनामा उसके नाम पर करा दिया। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि सुदेश के नाम अन्य गाटा में जमीन थी। जिसे वह पूर्व में ही बेच चुका है। सुदेश, कजरी, पप्पन, सतेंद्र उर्फ सत्ते, मांगे ने फर्जी कागजों के आधार पर धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन को अपना बताकर उससे 14.20 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए झूठे केस में फंसाने, जान से मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपी गैंग बनाकर लोगों से ठगी करते हैं। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed