{"_id":"630cefe1635512375005a163","slug":"cheating-bulandshahr-news-gbd2437199166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.13 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.13 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.13 लाख ठगे
बुलंदशहर। सऊदी अरब में बड़े वाहन पर चालक की नौकरी लगवाने के नाम पर 2.13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित ने को सऊदी में नौकरी के लिए तो भेज दिया लेकिन वहां उससे मजदूरी कराई गई। जब वापस लौटकर उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी पहले तो टरकाता रहा और फिर दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
गांव मऊखेड़ा निवासी मानचंद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव निवासी आदिल ने वर्ष 2019 में उसकी नौकरी सऊदी में भारी वाहन के चालक पर लगवाने की बात कही थी। इसके लिए आरोपी ने वीजा लगवाने व अन्य खर्चों के नाम पर 2.13 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उसका वीजा बनवाते हुए उसे सऊदी भेज दिया था। सऊदी जाने पर पता चला कि वीजा हल्के वाहन चलाने के लिए था। जब उसने इससे इनकार किया तो सऊदी में उससे मजदूरी कराई गई। काफी प्रयासों के बाद जब आरोपी से संपर्क हुआ तो आरोपी ने उसे वापस बुला लिया और जल्द ही बड़ी कंपनी में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद से आरोपी ने न तो कोई नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस दिए। आरोप है कि जब आरोपी से रुपयों के लिए तगादा किया तो उन्होंने दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित की शिकायत पर नगर पुलिस ने आरोपी आदिल उसके भाई जुबैर, अब्दुल्ला, हबीउल्ला, शमीमउल्ला और उनके पिता शाहेआलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की जांच की जा रही है।
बैंक अधिकारी बनकर तीन लोगों के खाते से 1.67 लाख की ठगे
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर तीन लोगों के बैंक खाते से 1.67 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला भूड़ निवासी राशिद ने बताया कि उसका अंसारी रोड स्थित एक बैंक में खाता है। तीन दिन पहले उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए केवाईसी कराने के लिए कहा। इस क्रम में आरोपी ने उससे निजी जानकारी हासिल कर ली। इसी दौरान उसके फोन पर आए एक ओटीपी आया तो आरोपी ने उसे भी पूछ लिया। जिस पर उसके खाते से 75 हजार रुपये कट गए। दूसरी ओर देहात क्षेत्र के गांव देवली निवासी हरवीर ने बताया कि उसके मोबाइल पर 22 अगस्त को एक फोन आया और आरोपी ने कहा कि उसका बैंक खाता बंद हो गया है। जिस पर आरोपी ने कुछ जानकारी मांगी। जानकारी देते ही उसके खाते से 42 हजार रुपये कट गए। जबकि अगौता निवासी सचिन से उसके खाते एवं अन्य जानकारी लेकर उसके खाते से 50 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने साइबर टीम को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।