{"_id":"65a420eefb12cc477a001e18","slug":"cheated-of-rs-180-lakh-in-the-name-of-selling-old-car-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-10195-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुरानी कार बेचने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुरानी कार बेचने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने न्यायालय के आदेश पर 1.80 लाख रुपये की ठगी करने और रुपये मांगने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगा देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी कार बेचने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने जब दिए गए नंबर पर कॉल कर कार खरीदने के लिए संपर्क किया तो उनसे 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सलेमपुर के गांव बेलौट निवासी चित्र कुमार ने सीजेएम के आदेश पर कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह घरेलू आवश्यकताओं के कारण एक पुरानी कार की तलाश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक कार को देखकर आरोपी अनिल कुमार निवासी वजीरपुर (दिल्ली) से संपर्क किया। अक्तूबर 2020 में कार देखने के बाद दो लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपी पक्ष को 10 हजार रुपये तत्काल बयाना दे दिया गया। कुछ दिनों बाद आरोपी पक्ष ने स्वयं अनिल कुमार और एक अन्य व्यक्ति हिमांशु निवासी झज्जर थाना झज्जर हरियाणा ने उन्हें जल्द ट्रांसफर पेपर देने का झांसा दिया और उससे एक लाख रुपये और ले लिए। अगले सप्ताह आरोपी पक्ष ने उससे बुलंदशहर एआरटीओ कार्यालय के पास आकर मुलाकात की और कागजात रिन्यू कराने के लिए रुपयों की जरूरत बताई। आरोपी उसे आरसी की फोटोकॉपी और गाड़ी की एक चाबी देकर उससे 70 हजार रुपये ले गए। इसके बाद आरोपियों ने न तो कार दी और न ही उसके रुपये वापस किए हैं। पीड़ित द्वारा तकादा करने पर उसे धमकी दी जा रही है। पीड़ित के अनुसार पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसे मजबूरी में कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।