फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cheated of Rs 12 lakh in the name of trading

Bulandshahar News: ट्रेडिंग के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 12 lakh in the name of trading
ककोड़। थाना क्षेत्र के सलेमपुर जाट गांव निवासी संजय कुमार ने अगस्त 2023 में एसएसपी को 12 लाख रुपये ठगी की शिकायत दी थी। इसमें जांच के बाद पुलिस ने तीन बैंक खाता धारकों और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ 12 लाख की ठगी के करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

संजय कुमार की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि अक्टूबर 2021 में उसने अपने दोस्त बीजे सोलंकी के कहने पर एक कंपनी में ट्रेडिंग शुरू की थी। आरोपी सोलंकी ने आठ अक्टूबर 2021 को अपने लैपटॉप के माध्यम से पीड़ित को विश्वास में रखकर 75 हजार रुपये निवेश करवाए। इसके बाद पीड़ित उसकी बात में आकर बार-बार निवेश करता रहा। इसमें ब्रोकर की आईडी बार-बार बदल जाती थी। इस संबंध में उसने बी.जे. सोलंकी से पूछा तो उसने पीड़ित को गलत सलाह दी और कहा कि ऐसा होता रहता है। अक्टूबर 2021 से जनवरी 2023 तक पीड़ित उक्त ब्रोकर के खाते में 13,77,500 रुपये निवेश कर चुका था। उसने जानकारी ली तो वह ब्रोकर नहीं था। वह कोई ठग था, जो फर्जी था। पीड़ित ने किसी तरह निवेश किए हुए एक लाख 77 हजार रुपये वापस निकाल लिए, लेकिन 12 लाख अभी भी फंसे हुए हैं। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed