फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chandan of Secunderabad missing in Serbia will return home

Bulandshahar News: घर लौटेगा सर्बिया में लापता हुआ सिकंदराबाद का चंदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सर्बिया में लापता हुआ सिकंदराबाद की टीचर्स कॉलोनी निवासी चंदन का परिजनों से संपर्क हो गया है। जिससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। संपर्क नहीं हो पाने से परिजन परेशान थे। परिजनों ने सरकार और एजेंट से संपर्क कर चंदन को तलाश कर वापस भेजने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

चंदन कुमार की बहन लाली कुमारी ने बताया कि बेलग्रेड में मिलने के बाद एजेंट ने वीडियो कॉल से उसकी बात कराई ,जिन्होंने उसे भारत वापस आने के लिए कहा। एजेंट ने चंदन कुमार का भारत वापसी के लिए टिकट शुक्रवार को करा दिया। चंदन कुमार शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बेलग्रेड एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ेगा। दुबई होते हुए शनिवार की सुबह 4.20 पर फ्लाइट मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। चंदन कुमार के परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए। वह उसे मुंबई एयरपोर्ट से रिसीव करेंगे।
विज्ञापन


यह था मामला

24 अगस्त को नौकरी के लिए सर्बिया गया चंदन 27 अगस्त को बेलग्रेड एयरपोर्ट से लापता हो गया था। क्योंकि कंपनी ने उसे मेडिकल अनफिट कर दिया था। जिसकी बाद वह डिप्रेशन में आ गया था। इसके बाद परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ परिजन संपर्क न होने पर परेशान हो गए थे और उन्होंने भारत सरकार से चंदन कुमार को वापस बुलाने की गुहार लगाई थी। परिजनों ने पीएमओ,सीएम और एसएसपी को ट्वीट कर उसे भारत वापस लाने की गुहार लगाई थी। अब परिजन उसके घर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed